1st Bihar Published by: Updated Jun 08, 2020, 6:37:07 AM
- फ़ोटो
PATNA : लॉकडाउन फेज वन के तहत आज सभी धार्मिक स्थानों को खोल दिया गया है। राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में भी मंदिरों को खोल दिया गया है। पटना के महावीर मंदिर में भक्त सुबह से दर्शन कर रहे हैं हालांकि यह सोशल डिस्टेंसिंग के प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।
आचार्य किशोर कुणाल खुद सुबह से पटना महावीर मंदिर में मौजूद हैं। मंदिर में आने वाले हर भक्त की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। मंदिर में प्रवेश करने से पहले उनका बॉडी टेंपरेचर देखा जा रहा है साथ ही साथ लिमिटेड तरीके से भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। भगवान का दर्शन करने आने वाले भक्त भी मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं।