Hindi News / news / पटना का खेमनीचक इलाका सील, 2 पॉजिटिव मिलने कर बाद लोगों के घर...

पटना का खेमनीचक इलाका सील, 2 पॉजिटिव मिलने कर बाद लोगों के घर से बाहर निकलने पर रोक

1st Bihar Published by: Updated Mar 30, 2020, 7:19:25 AM

पटना का खेमनीचक इलाका सील, 2 पॉजिटिव मिलने कर बाद लोगों के घर से बाहर निकलने पर रोक

- फ़ोटो

PATNA : पटना के खेमनीचक इलाके से दो कोरोना पपॉज़िटिव केस मिलने के बाद जिला प्रशासन ने इस पूरे इलाके को सील कर दिया है। खेमनीचक जाने वाली सड़कों पर बैरिकेड लगाकर उन्हें बंद कर दिया गया है और इस इलाके के लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। खेमनीचक स्थित शरणम हॉस्पिटल से कोरोना वायरस मामले सामने आ चुके हैं जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 

देखिये वीडियो :


जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खेमनीचक इलाके को सील करने का फैसला किया। सड़कों पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें बंद कर दिया गया और साथ ही साथ पूरे इलाके में सैनिटाइजेशन और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव का काम भी किया गया है। न्यू बाईपास स्थित शरणम हॉस्पिटल के कर्मी और उनके परिजन अभी भी क्वॉरेंटाइन में हैं। उन्हें होटल पाटलिपुत्र अशोक में कोरेंटाइन किया गया है। शरणम हॉस्पिटल में काम करने वाले कई लोग के नीचे हनुमान नगर पानी टंकी और आसपास के इलाकों में किराए के मकान पर रहते हैं आशंका जताई जा रही है कि इनके वहां रहने की वजह से इस पूरे इलाके में संक्रमण का खतरा है लिहाजा फिलहाल इन्हें कोरेंटाइन रखा गया है। 


आपको बता दें कि बिहार में जिस से पहले शख्स की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई थी उसका इलाज के खेमनीचक शरणम हॉस्पिटल में ही हुआ था बाद में इस हॉस्पिटल के एक वार्ड बॉय को करना पॉजिटिव पाया गया और फिर 2 दिन पहले एक अन्य महिला कर्मचारी भी पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद अब खेमनीचक से इलाके को अति संवेदनशील मानते हुए वहां लोगों के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है।