ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

पटना जंक्शन पर चाकूबाजी की घटना से हड़कंप, टिकट चेकिंग के दौरान शख्स ने TTE को मारा चाकू

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पटना जंक्शन पर चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया है। जंक्शन पर टिकट जांच कर रहे टीटीई को एक शख्स ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पटना जंक्शन पर चाकूबाजी की घटना से हड़कंप, टिकट चेकिंग के दौरान शख्स ने TTE को मारा चाकू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पटना जंक्शन पर चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया है। जंक्शन पर टिकट जांच कर रहे टीटीई को एक शख्स ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बाद पटना जंक्शन में अफरा-तफरी मच गई।


दरअसल, टीटीई देवेश कुमार सिंह पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर रेल यात्रियों का टिकट चेक कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन से उतरे एक यात्री से जब उन्होंने टिकट पूछा तो उसने चाकू निकाल लिया और टीटीई के ऊपर वार कर दिया। जिसके बाद पटना जंक्शन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।


चाकू लगने से घायल हुए टीटीई को सहयोगी टीटीई ने रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पटना जंक्शन पर तैनात टीटीई में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेल पुलिस की टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। चाकू मारने वाले शख्स की पहचान के लिए पुलिस स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।