1st Bihar Published by: Updated Aug 17, 2020, 2:20:31 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. घायलावस्था में उसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कराया गया है.
घटना राजधानी के कोतवाली थाना इलाके की है. जहां इनकम टैक्स चौराहे पर सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया है. सिलेंडर ब्लास्ट होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई है. बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स चौराहे पर गाड़ी में हवा भरने के दौरान अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है. जिसमें एक शख्स जख्मी हो गया है.
सिलेंडर ब्लास्ट होने से जो व्यक्ति जख्मी हुआ है, उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में लाया गया है. जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिरकार ये घटना कैसे हुई है. सिलेंडर कैसे ब्लास्ट हुआ है. इसकी छानबीन की जा रही है.