ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

फिर शर्मसार हुई राजधानी, पटना में मामा ने भगिनी के साथ किया बलात्कार

PATNA : बिहार में इन दिनों महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. पटना, सीवान और मुजफ्फरपुर जिले में हुई दरिंदगी की वारदात के बाद राजधानी से एक और मामला सामने आया है.

फिर शर्मसार हुई राजधानी, पटना में मामा ने भगिनी के साथ किया बलात्कार
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में इन दिनों महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. पटना, सीवान और मुजफ्फरपुर जिले में हुई दरिंदगी की वारदात के बाद राजधानी से एक और मामला सामने आया है. पटना में एक बदमाश मामा ने रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है. दरअसल, 50 साल के एक व्यक्ति के ऊपर भगिनी के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा है. पटना पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली यह घिनौनी घटना राजधानी पटना के कदमकुआं थाना इलाके की है. जहां एक युवती पुलिस में अपने मामा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. कदमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि रेप का एक मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. थानेदार ने बताया कि घटना शनिवार रात की है, जब युवती अपने घर में सोइ हुई थी. इस दौरान रिश्ते में लगने वाले उसके मामा ने युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया.


बलात्कार की घटना प्रकाश में आने के बाद पटना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना के बाबत मिली मुताबिक पीड़िता किराये की मकान में रहती है. जहां उसके मामा ने उसके साथ गलत काम किया है. कदमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आरोपी शख्स की तलाश में जुटी हुई है. पीड़िता को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल के लिए भेजा गया है.

टैग्स