Hindi News / news / पटना में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, जांच के नाम पर ANM...

पटना में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, जांच के नाम पर ANM ने लिया पैसा, परिजनों का हंगामा

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 29, 2019, 8:45:07 PM

पटना में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत, जांच के नाम पर ANM ने लिया पैसा, परिजनों का हंगामा

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से आ रही है. जहां सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत पर बवाल हो गया है. बच्चे की मौत होने के अस्पताल की ANM ने अवैध रुपये की वसूली की है. जिसके बाद परिजनों का गुस्सा भड़क उठा. परिजन अस्पताल में जमकर हंगामा कर रहे हैं. पूरी घटना पटना जिले के दानापुर इलाके की है. जहां दानापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत हो गई है. बच्चे की मौत के बाद भी सरकारी नर्स की ओर से अवैध रुपयों की वसूली की गई. मृतक बच्चे के परिजनों का आरोप है कि ANM ने उनसे 800 रुपये वसूला है. मिली जानकारी के मुताबिक ANM अनिता ने हंगामे के बाद परिजनों को पैसा लौटाया. आक्रोशित परिजन आरोपियों के ऊपर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पटना ग्रामीण से सुमित कुमार की रिपोर्ट