Hindi News / news / पटना के श्री हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, मरीज भर्ती के नाम पर...

पटना के श्री हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, मरीज भर्ती के नाम पर बनाया 2 लाख का बिल

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 27, 2019, 10:13:50 PM

पटना के श्री हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, मरीज भर्ती के नाम पर बनाया 2 लाख का बिल

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां एक निजी अस्पताल में मरीज के परिजनों ने जमकर हंगामा किया है. बताया जा रहा है कि न्यू बाईपास स्थित श्री इमरजेंसी हॉस्पिटल में अस्पताल प्रबंधक के द्वारा मरीज के परिजनों की पिटाई की गई है. जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने भी आक्रोश में आकर हॉस्पिटल में तोड़फोड़ की है. घटना को लेकर जानकारी मिली है कि नवादा सदर अस्पताल से बीपीएल श्रेणी में आने वाले मरीज को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया था लेकिन दलालों ने पैसे कमाने के चक्कर में एम्बुलेंस ड्राइवर की सेटिंग से मरीज को श्री इमरजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया. जहां मरीज से अब तक इलाज के नाम पर 70 हजार से अधिक रुपये ले लिया गया और अब उन्हें 2 लाख रुपये से ज्यादा का बिल बताया जा रहा है. इतनी मोटी रकम देने में असमर्थ मरीज के परिजनों ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो अस्पताल के प्रबंधक ने परिजनों के साथ मारपीट कर दी. मारपीट से गुस्साए परिजनों ने भी अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ किया. थाने में परिजनों द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट