ब्रेकिंग
नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगनई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

पटना हाईकोर्ट में दो नये जजों की नियुक्ति, सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने जारी किया आदेश

DELHI: पटना हाईकोर्ट में दो नये जजों की नियुक्ति कर दी गयी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पटना हाईकोर्ट में नये जजों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है. इन दोनों को न्यायिक

पटना हाईकोर्ट में दो नये जजों की नियुक्ति, सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने जारी किया आदेश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: पटना हाईकोर्ट में दो नये जजों की नियुक्ति कर दी गयी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पटना हाईकोर्ट में नये जजों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है. इन दोनों को न्यायिक सेवा से हाईकोर्ट का जज बनाया गया है.


राष्ट्रपति ने बिहार के दो न्यायिक अधिकारी रुद्र प्रकाश मिश्रा और रमेश चंद मालवीय को पटना उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने का आदेश जारी किया है. इससे अक्टूबर 2023 में, भारत के मुख्य न्यायाधीश धनंजय वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए दोनों के नामों की सिफारिश की थी.


17 अक्टूबर, 2023 को केंद्र सरकार को भेजे गये अपने प्रस्ताव में, कॉलेजियम ने कहा था कि पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने अपने दो वरिष्ठतम सहयोगियों के परामर्श से दो न्यायिक अधिकारियों को पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है. उनकी सिफारिश से बिहार राज्य के मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी सहमत हैं. 


हाईकोर्ट में जजों की संख्या 36 हुई

बता दें कि बुधवार को ही न्यायमूर्ति नानी टैगिया और न्यायमूर्ति गुन्नू अनुपमा चक्रवर्ती ने पटना उच्च न्यायालय के जज के तौर पर शपथ लिया था. उन्हें गुवाहाटी और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से पटना ट्रांसफर किया गया है. अब और दो नये जज नियुक्ति किये गये हैं. नई नियुक्तियों के बाद पटना हाईकोर्ट में जजों की कुल संख्या 36 हो गई है. हालांकि इस हाईकोर्ट में जजों के 53 पद स्वीकृत हैं. 


टैग्स