Hindi News / news / पटना हाईकोर्ट के पूर्व कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नागेन्द्र राय का निधन, शोक की...

पटना हाईकोर्ट के पूर्व कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नागेन्द्र राय का निधन, शोक की लहर

1st Bihar Published by: Updated Jan 26, 2020, 3:26:09 PM

पटना हाईकोर्ट के पूर्व कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नागेन्द्र राय का निधन, शोक की लहर

- फ़ोटो

PATNA : पटना हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य कार्यकारी न्यायाधीश न्यायमूर्ति नागेन्द्र राय का निधन हो गया है। दिल्ली में इलाज के दौरान उन्होनें आखिरी सांस ली। नागेन्द्र राय के निधन से वकीलों के बीच शोक की लहर फैल गयी है।


न्यायमूर्ति नागेन्द्र राय के निधन पर संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है।न्यायिक और राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों ने ईश्वर से उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।पटना हाईकोर्ट से वे लंबे समय तक जुड़े रहें। इससे पहले उन्होनें सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकील के तौर पर काम किया था।


नागेन्द्र राय किसी भी  विषय पर बेबाकी से राय रखने के लिए जाने जाते थे। पूर्व कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति नागेंद्र राय का मानना था कि जजों की नियुक्ति की प्रक्रिया को जानबूझ कर इतना पेचीदा कर दिया जाता है, जिसके कारण समय पर नियुक्ति नहीं हो पाती है। अगर जजों के रिटायर होने के तीन महीने पहले प्रक्रिया शुरू कर दी जाए तो निश्चित रूप से समय पर जजों की नियुक्ति हो सकती है।