Hindi News / news / पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अमरेश्वर प्रताप शाही और राकेश कुमार की तबादले...

पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अमरेश्वर प्रताप शाही और राकेश कुमार की तबादले की अधिसूचना जारी

1st Bihar Published by: Updated Oct 30, 2019, 7:41:29 PM

पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अमरेश्वर प्रताप शाही और राकेश कुमार की तबादले की अधिसूचना जारी

- फ़ोटो

PATNA: केंद्र सरकार ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अमरेश्वर प्रताप शाही, जस्टिस राकेश कुमार और त्रिपुरा के चीफ जस्टिस संजय करोल के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी.

चीफ़ जस्टिस शाही अब मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस होंगे, जबकि जस्टिस राकेश कुमार आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के जज. त्रिपुरा हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस संजय करोल पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस होंगे.

सभी को 13 नवंबर को या उसके पहले अपना नया कार्यभार संभालने को कहा गया है. सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने 15 अक्टूबर को केंद्र सरकार से इन तबादलों को लेकर अनुशंसा की थी. उसी के मद्देनजर अधिसूचना जारी की गई है.