ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

पटना हाई कोर्ट पहुंचा शिक्षक नियुक्ति का मामला, शिक्षक संघ ने कर दी ये बड़ी मांग

PATNA: बिहार में शिक्षक नियुक्ति मामला पटना हाईकोर्ट पहुंच गया है। शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया को चुनौती देते हुए करीब 20 याचिकाकर्ताओं ने राज्य सरकार की नई शिक्षक नियुक्ति नियमाव

पटना हाई कोर्ट पहुंचा शिक्षक नियुक्ति का मामला, शिक्षक संघ ने कर दी ये बड़ी मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में शिक्षक नियुक्ति मामला पटना हाईकोर्ट पहुंच गया है। शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया को चुनौती देते हुए करीब 20 याचिकाकर्ताओं ने राज्य सरकार की नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली को रद्द करने की मांग की है। टीईटी शिक्षक संघ ने नियमावली को रद्द करते हुए टीईटी पास दो लाख शिक्षकों को नियुक्ति कर उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा दिए जाने की मांग की है।


दरअसल, बिहार में शिक्षकों की बहाली के लिए नीतीश सरकार ने अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 को पिछले दिनों मंजूरी दे दी थी।। कैबिनेट से प्रस्ताव पास होने के बाद बिहार में शिक्षक नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया। नई नियमावली के तहत बिहार में अब बीपीएससी के जरिए शिक्षकों की बहाली होगी। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में नई नियमावली के तहत शिक्षकों की भर्ती का ब्लूप्रिंट तैयार हो गया है। आने वाले जून महीने में में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग विज्ञापन निकालने की तैयारी में है।


राज्य में नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली लागू होने के बाद से ही विपक्षी दलों के साथ साथ तमाम शिक्षक संघ इसका विरोध कर रहे हैं। अब टीईटी शिक्षक संघ ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया को चुनौती देते हुए नई अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 को रद्द करने की मांग कर दी है। शुक्रवार से हाई कोर्ट में गर्मी की छुट्टी हो गई है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि गर्मी की छुट्टी के बाद इस मामले पर हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।