ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

पटना हाई कोर्ट के जज अभिषेक रेड्डी को राज्यपाल ने दिलाई शपथ, राजभवन में आयोजित हुआ समारोह

PATNA: इतिहास में पहली बार पटना हाईकोर्ट के किसी जज का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में हुआ. पटना हाईकोर्ट के जज जस्टिस अन्नी रेड्डी अभिषेक रेड्डी को आज यानी सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ क

पटना हाई कोर्ट के जज अभिषेक रेड्डी को राज्यपाल ने दिलाई शपथ, राजभवन में आयोजित हुआ समारोह
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: इतिहास में पहली बार पटना हाईकोर्ट के किसी जज का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में हुआ. पटना हाईकोर्ट के जज जस्टिस अन्नी रेड्डी अभिषेक रेड्डी को आज यानी सोमवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ के दौरान पटना हाईकोर्ट के कई जज मौजूद रहे. बता दें अन्य जजों का शपथ ग्रहण राज्यपाल की अनुमति से चीफ जस्टिस हाईकोर्ट के परिसर में ही दिलाते रहे हैं.


बता दें पटना हाइकोर्ट में तेलंगाना हाईकोर्ट के जज जस्टिस अन्नी रेड्डी अभिषेक रेड्डी को शपथ दिलाने के लिए अनुमति लेने हेतु पत्र भेजा गया था. तब राज्यपाल ने राजभवन में ही शपथ ग्रहण समारोह करने की बात कही. जस्टिस अन्नी रेड्डी अभिषेक रेड्डी का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आज15 मई 2023 को हुआ. सोमवार की सुबह उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई.


बता दें  शुक्रवार को तेलंगाना हाईकोर्ट ने जस्टिस ए अभिषेक रेड्डी को भव्य विदाई दी थी. मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की अध्यक्षता में प्रथम न्यायालय कक्ष में विदाई सभा का आयोजन किया गया था. चूंकि उन्हें पटना हाइकोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया था. इस दौरान उन्हें सभी न्यायाधीशों ने मुलाकात की और विदाई दी. मालूम हो कि लगभग पांच महीने पहले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने तीन जजों के दूसरे राज्यों में तबादले की सिफारिश की थी. न्यायमूर्ति नागार्जुन को हाल ही में मद्रास हाइकोर्ट में स्थानांतरित किया गया था. जिसके बाद अब अभिषेक रेड्डी पटना जा रहे हैं.


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता