ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

Patna crime: राजधानी पटना में फिर अपराधियों का तांडव, बीच सड़क पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो को गोली मारी

PATNA: राजधानी पटना में एक बार फिर बेलगाम अपराधियों ने तांडव मचाया है. शहर के बीच में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. अपराधियों के निशाने पर दो युवक थे, जिन्हें गोली मार

Patna crime: राजधानी पटना में फिर अपराधियों का तांडव, बीच सड़क पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो को गोली मारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में एक बार फिर बेलगाम अपराधियों ने तांडव मचाया है. शहर के बीच में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. अपराधियों के निशाने पर दो युवक थे, जिन्हें गोली मारने के बाद हथियारबंद अपराधी फरार हो गये.


ये वाकया राजधानी पटना के कदमकुआं थाना के इलाके में हुई है. कदमकुआं पार्क रोड पर अपराधियों ने सरेआम कई राउंड फायरिंग की है. अब तक जो खबर आयी है उसके मुताबिक दो लोगों को गोली मारी गयी है. दोनों को गोली मार कर अपराधी फरार हो गए. सरेआम हुई फायरिंग की इस घटना से पूरे इलाके में दहशत औऱ सनसनी फैल गई है. घटना की खबर पाकर पुलिस वहां पहुंची औऱ छानबीन कर रही है. 


कई राउंड हुई फायरिंग

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने शिवम कुमार और आशीष नाम के युवकों को गोली मारी है. मंगलवार की शाम करीब पांच बजे दोनों पर गोलियां चलायी गयी. पुलिस की शुरूआती छानबीन में पता चला है कि प्रेम-प्रसंग को लेकर हुए विवाद में ये घटना हुई है. पुलिस ने मौके से आधा दर्जन खोखे बरामद किये हैं. घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. पुलिस कह रही है कि गोलीबारी करने वालों की तलाश की जा रही है. 


बता दें कि पटना में अपराधी लगातार बेलगाम होते जा रहे हैं. दो दिन पहले शहर के बीचोबीच कंकड़बाग में सरेशाम तनिष्क के शो रूम को अपराधियों ने लूट लिया था. जहां लूट की ये घटना हुई थी, वहां से बिहार के डीजीपी का निजी घर कुछ ही दूरी पर है. अपराधियों ने गहने के साथ साथ कैश भी लूटे थे. वहीं, शो रूम के सारे कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी लूट ले गये थे. पुलिस इस घटना में संलिप्त अपराधियों का आज तक पता नहीं लगा पायी है.