ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

Patna Crime News: दिनदहाड़े RJD नेता को घर के पास मारी गोली, हालत गंभीर

PATNA: बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बाइक सवार अपराधियों ने इस बार अपनी उपस्थिति बिहटा में दर्ज करायी। आज दिनदहा

Patna Crime News: दिनदहाड़े RJD नेता को घर के पास मारी गोली, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बाइक सवार अपराधियों ने इस बार अपनी उपस्थिति बिहटा में दर्ज करायी। आज दिनदहाड़े पटना के बिहटा में आरजेडी नेता को उसके घर के पास गोली मारी गयी है। गोली लगने से घायल राजद नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां हालत गंभीर बतायी जा रही है।


घायल आरजेडी नेता की पहचान राजद MLC कार्तिकेय सिंह के प्रखंड प्रतिनिधि अजय कुमार के तौर पर हुई है। जिन्हें बिहटा थाना क्षेत्र के जीजे कॉलेज के पास गोली मारी गयी है। बाइक सवार अपराधी गोली मारने के बाद हथियार लहराते फरार हो गये। घायल अजय कुमार MLC प्रखंड प्रतिनिधि के साथ-साथ दयालपुर दौलतपुर पंचायत समिति के प्रतिनिधि भी हैं। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बिहटा थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से इलाके के लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।