ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रिलायंस इंडस्ट्रीज मधुबनी में लगाएगी प्लांट, 125 करोड़ का होगा निवेश, बियाडा ने 27 एकड़ जमीन किया आवंटित... मोतिहारी में चुनाव आयोग के खिलाफ मशाल जुलूस, मतदाता पुनरीक्षण को बताया साजिश बेगूसराय: पोल में बांधकर मोबाइल चोर की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाया कुर्था के पूर्व विधायक सत्यदेव कुशवाहा के श्राद्धकर्म में मुख्यमंत्री हुए शामिल, पैतृक गांव पहुंचकर नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar Politics: बिहार में युवा आयोग के गठन के फैसले को नित्यानंद राय से सराहा, नीतीश सरकार के निर्णय को बताया ऐतिहासिक Bihar Politics: बिहार में युवा आयोग के गठन के फैसले को नित्यानंद राय से सराहा, नीतीश सरकार के निर्णय को बताया ऐतिहासिक Bihar Viral Video: सिक्सर के 6 गोली छाती में रे.. गयाजी में बार बाला संग डांस करते दिखे थानेदार, SSP ने किया सस्पेंड Bihar Viral Video: सिक्सर के 6 गोली छाती में रे.. गयाजी में बार बाला संग डांस करते दिखे थानेदार, SSP ने किया सस्पेंड बिहार सरकार की बड़ी पहल: 1.11 करोड़ पेंशनधारियों के खातों में DBT से ₹1227 करोड़ भेजेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार Bihar Crime News: बिहार में 13 लाख की कोडिनयुक्त कफ सिरप जब्त, लग्जरी कार और पिकअप वैन से पहुंची थी बड़ी खेप

पटना डीएम के औचक निरीक्षण में समाहरणालय के 81 कर्मचारी मिले गायब, एक दिन का वेतन कटा और शो कॉज नोटिस भी जारी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 20 Sep 2023 08:42:40 PM IST

पटना डीएम के औचक निरीक्षण में समाहरणालय के 81 कर्मचारी मिले गायब, एक दिन का वेतन कटा और शो कॉज नोटिस भी जारी

- फ़ोटो

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सचिवालय में औचक निरीक्षण किया। इस बात की सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। औचक निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी गायब मिले। सीएम ने पुराना सचिवालय के कैबिनेट सचिवालय, वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन समेत कई विभागों में घूम -घूम कर कर्मचारी और अधिकारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। वही दूसरी ओर पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने भी कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट में इस दौरान 81 कर्मचारी ऑफिस से गायब मिले।


डीएम ने एक्शन लेते हुए गायब कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटते हुए शो कॉज जारी किया। पटना डीएम बुधवार की सुबह समाहरणालय पहुंचे थे। इस दौरान 10 बजकर 40 मिनट तक कुल 81 कर्मचारी दफ्तर नहीं आए थे। अधिकांश शाखा में कर्मचारी गायब मिले। बता दें कि पटना समाहरणालय में कुल 301 कर्मचारी कार्यरत हैं जिसमें 81 कर्मचारी ऑफिस से गायब मिले। ये लोग 10.40 तक ऑफिस नहीं पहुंचे थे। 


जिसके बाद पटना डीएम ने गायब कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। 81 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा गया है वही इन कर्मियों से कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इन कर्मचारियों की तरफ से यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अक्सर यह शिकायत मिल रही थी कि कलेक्ट्रेट के कर्मचारी लेट से कार्यालय आते हैं। जिसके कारण कामकाज में परेशानी होती है। इससे आमलोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ता है।


इसी शिकायत को लेकर कुछ लोग बुधवार की सुबह में डीएम ऑफिस पहुंच गये और इस बात की जानकारी दी। लोगों की शिकायत पर खुद डीएम निरीक्षण पर निकल गये। वे विभिन्न शाखाओं में गये और औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों की लिस्ट तैयार करायी गयी। औचक निरीक्षण के दौरान पटना डीएम ने 81 कर्मचारियों पर कार्रवाई की।