1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 05, 2019, 8:05:30 PM
- फ़ोटो
DESK: शनिवार अर्थात 6 जुलाई को राहुल गांधी पटना आने वाले है. लेकिन किसी कार्यक्रम में शिरकत करने नहीं बल्कि कोर्ट में हाजिरी देने आने वाले है. जिसको लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. सिविल कोर्ट में पेशी को लेकर कारकेड का रिहर्सल किया गया. बता दे कि डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि केस दायर किया है. मोदी ने यह मानहानि केस पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के 'सभी चोरों का नाम मोदी होता है' संबंधी बयान के खिलाफ दायर किया है. पटना सिविल कोर्ट में पेशी के बाद इस महीने 4 और मामलों में देश के अलग-अलग कोर्ट में पेश होना है.