Hindi News / news / पटना सिटी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, कलश विसर्जन के दौरान...

पटना सिटी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, कलश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा

1st Bihar Published by: 4 Updated Aug 25, 2019, 3:33:41 PM

पटना सिटी में डूबने से 2 बच्चों की मौत, कलश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा

- फ़ोटो

PATNA CITY: पटना सिटी से बड़ी खबर आ रही है जहां नदी में डूबकर 2 बच्चों की मौत हो गई है. ये हादसा उस वक्त हुआ जब बच्चे कलश विसर्जन कर रहे थे. खबर की माने तो गौरीचक थाना इलाके के सोहगी के पास कलश विसर्जन के दौरान ये बड़ा हादसा हुआ है. तीनों बच्चे कलश विसर्जन करने के लिए आए थे जहां पानी की धार तेज होने के कारण तीनों बच्चे पानी में डूब गए. मौके पर मौजूद लोगों ने 1 बच्चे को किसी तरह बचा लिया लेकिन बाकी दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई.