ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

पटना सिटी में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

PATNA CITY: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि आए दिन क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं

पटना सिटी में जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि आए दिन क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला पटना सिटी से सामने आया है जहां एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र का है जहां बिस्कोमान गोलंबर स्थित प्यारे लाल के बाग इलाके में हथियारबंद अपराधियों ने जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतक की पहचान जमीन कारोबारी अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जमीन कारोबारी अर्जुन सिंह प्यारे लाल के बाग इलाके स्थित अपने जमीन पर काम करा रहे थे। तभी अचानक कई अपराधी पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। गोली लगने से जमीन कारोबारी अर्जुन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। 


आनन-फानन में उन्हें प्राइवेट नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमाटम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा है। 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता