ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

पटना सिटी में ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट रैपर बरामद, नकली प्रोडक्ट बनाने में होता था इस्तेमाल

PATNA CITY: पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के नगला स्थित संग्रामचक इलाके में ब्रांड प्रोटेक्सन कम्पनी के अधिकारी और पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में संयुक्त छ

पटना सिटी में ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट रैपर बरामद, नकली प्रोडक्ट बनाने में होता था इस्तेमाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के नगला स्थित संग्रामचक इलाके में ब्रांड प्रोटेक्सन कम्पनी के अधिकारी और पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकान में संयुक्त छापेमारी कर करोड़ों रुपये का ब्रांडेड कंपनी का डुप्लीकेट रैपर बरामद किया।


कंपनी के अधिकारी ने बताया की हिमालया कंपनी का चाइल्ड सिरप, फेवीकोल, जिंदल कंपनी का कप सिरप, जिंदल का सिरप, नीमालिया का हर्बल जैसे कई ब्रांडेड कंपनी का रैपर, प्रिंटर,कंप्यूटर,स्कैनिग मशीन को बरामद किया गया। छापेमारी के दौरान गोरखधंधा करने वाले लोग फरार हो गए। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


 फिलहाल कंपनी के अधिकारी ने थाने में कॉपी राइट का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में मकान मालिक से कड़ी पूछताछ की जा रही है। कंपनी के अधिकारी की माने तो ब्रांडेड कंपनी का रैपर से नकली प्रोडक्ट तैयार कर बाजारों में बेचा जा रहा था। जिससे कंपनी का सेल काफी कम हो गई थी और कंपनी को करोड़ो रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा था। जिसके बाद इसकी जाँच की गई और  छापेमारी कर डुप्लीकेट रैपर का भंडाफोड़ किया गया।


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता