1st Bihar Published by: Updated Sep 01, 2020, 10:06:17 AM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की पटना से आ रही है, जहां बीएमपी वन में एक महिला औऱ पुरुष पुलिस कांस्टेबल ने खुद का गोली मारकर सुसाइड कर लिया है. जिसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है.
मामला एयरपोर्ट थाना इलाके के बीएमपी वन कैंपस की है, जहां मंगलवार को दो कांस्टेबल ने गोली मार लिया है. एक साथ दो कांस्टेबल के गोली जाने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है.
मामले की जानकारी देते हुए पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने भी इस घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलेत ही पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई है. वहीं एक साथ पुरुष और महिला कांस्टेबल के गोली मारने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है. एफएसएल की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंच रही है. हालांकि अभी कारणों का पता नहीं चल सका है.