1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 14, 2019, 12:40:07 PM
- फ़ोटो
PATNA : जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने के बाद बिहार बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने 370 फीट के तिरंगे के साथ यात्रा निकाली है। पटना के गांधी मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की तरफ से यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक नितिन नवीन के अलावे विधायक संजीव चौरसिया और अरुण सिन्हा भी शामिल हुए। जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 370 फीट लंबे तिरंगे के साथ जश्न मना कर यह संदेश देने की कोशिश की गई कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत एक है। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट