1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 27, 2019, 1:00:08 PM
- फ़ोटो
PATNA: ख़बर राजधानी पटना से है, जहां गांधी मैदान थाना क्षेत्र के बिस्कोमान भवन में कर्मचारियों ने हंगामा किया है. अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बिस्कोमान कर्मचारियों ने हंगामा और प्रदर्शन किया. अपनी सेवा नियमित करने की मांग के साथ 18 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया. बिस्कोमान कर्मचारियों ने बिस्कोमान के प्रबंधक सुनील कुमार का घेराव भी किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों से बात कर मामला शांत कराया लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हैं. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट