Hindi News / news / सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बेली रोड का नहीं बदला नाम, अब...

सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बेली रोड का नहीं बदला नाम, अब नया नाम देने की तैयारी

1st Bihar Published by: 5 Updated Jul 09, 2019, 8:38:48 AM

सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बेली रोड का नहीं बदला नाम, अब नया नाम देने की तैयारी

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना की लाइफ लाइन बेली रोड का नाम बदले जाने की हर कोशिश में सरकार विफल रही है। ब्रिटिश पीरियड से पटना की मुख्य सड़क का नाम बेली रोड है लेकिन सरकार ने इसका नाम बदलकर जवाहर लाल नेहरू मार्ग कर दिया था। नाम बदले जाने के बावजूद आज भी लोग जवाहर लाल नेहरू मार्ग को बेली रोड के नाम से ही बुलाते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसे लेकर खासे परेशान हैं। इस परेशानी का हल निकालने के लिए सरकार अब एक बार फिर से जवाहर लाल नेहरू मार्ग का नाम बदलने की तैयारी में है। सरकार का यह मानना है कि जवाहर लाल नेहरू मार्ग काफी बड़ा नाम है लिहाजा या बोलचाल में लोगों की जुबान पर नहीं चढ़ सका। अब सरकार इसे छोटा करते हुए नेहरू पथ बताए जाने के पक्ष में है। बेली रोड को जवाहर लाल नेहरू मार्ग से नेहरू पथ बनाए जाने से जुड़ा प्रस्ताव जल्द ही राज्य कैबिनेट में लाया जा सकता है।