1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 02, 2019, 11:31:01 AM
- फ़ोटो
PATNA: राजधानी पटना में भीड़ ने एक बार फिर से कानून को अपने हाथ में लिया है. दानापुर में बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि दानापुर कैंट इलाके में मजदूरी के लिए आए दो युवकों पर लोगों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाकर दोनों की बुरी तरह से पिटाई कर दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया. दोनों युवक यूपी के बरेली के रहने वाले हैं. पुलिस और प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी इस तरह की घटनाओं पर कोई लगाम नहीं लग पा रहा है. पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट