ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Chunav 2025 : महागठबंधन में भी नहीं हो रहा सीट बंटवारा ! अब दिल्ली जाकर तेजस्वी करेंगे फैसला; राहुल का आया बुलावा Bihar News: बिहार में इस फ्लाईओवर के निर्माण पर रुकावट, जानिए क्या रही वजह NDA (लोजपा RV) का कैंडिडेट कैसा हो..? जिसने CO को उठवाया...शिक्षक को पिटवाया..ASDO को धमकाया..दुकानदार को खिंचवाया Bihar NDA seat sharing : जीतन राम मांझी को सिर्फ 7 सीट,कहा - मुझे मंजूर नहीं ... ; अब कैसे सुलझे मामला ? Bihar News: बिहार में कहां मिले लावारिस हालत में दो बैग? रेल यात्रियों के बीच मच गया हड़कंप Bihar News: बिहार में कहां मिले लावारिस हालत में दो बैग? रेल यात्रियों के बीच मच गया हड़कंप Bihar STET Admit Card 2025 : बिहार एसटीईटी 2025 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड और जानें परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी Sleep Problems in Youth: क्यों बढ़ रही है युवाओं में नींद की समस्या, जानकर रह जाएंगे दंग Bihar Election 2025: बिहार में आदर्श आचार संहिता के दौरान हर दिन बरामद हो रही बड़ी रकम, जब्त पैसों का क्या करता है चुनाव आयोग? Bihar Election 2025: बिहार में आदर्श आचार संहिता के दौरान हर दिन बरामद हो रही बड़ी रकम, जब्त पैसों का क्या करता है चुनाव आयोग?

पटना और मुंगेर में बढ़ा गंगा का जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, जनजीवन प्रभावित

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 19 Sep 2024 04:48:34 PM IST

पटना और मुंगेर में बढ़ा गंगा का जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, जनजीवन प्रभावित

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में गंगा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। गंगा नदी से सटे इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के पिरदमरिया घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। गंगा के रौद्र रूप को देखकर दियारा के लोग हैरान हैं। घर में पानी घुस जाने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मवेशियों को रखने में भी दिक्कत आ रही है। वही मुंगेर में भी गंगा ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। 


मुंगेर में भी कई  इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। आपदा विभाग के अनुसार इस समय गंगा का जलस्तर 39.25 मीटर है जो डेंजर लेवल से मात्र 0.08 सेटिमिटर नीचे बह रहा है। मुंगेर में गंगा का खतरे का निशान 39.33 मीटर है। गंगा में लगातार हो रही वृद्धि का कारण मुंगेर में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति बन गई है। गंगा का पानी अब जन जीवन को प्रभावित करने लगा है। 


बात हेरू दियारा इलाके की करे तो इस इलाके में भी बाढ़ के पानी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। गंगा किनारे स्थित हेरूदियारा मध्य विधालय में तीन फीट तक बाढ़ का पानी घुस गया है। जिस कारण स्कूल को बंदकर शिक्षक सड़क किनारे बैठे नजर आए। वहीं स्कूल के मैदान में बाढ़ के पानी में गांव के बच्चे मस्ती करते दिखे। 


ग्रामीणों ने बताया की दो दिनों से गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बताया की कल पढ़ाई हुई थी। कल छूटी के समय तक आधा फीट बाढ़ का पानी स्कूल में प्रवेश कर गया था लेकिन आज जैसे ही वे विद्यालय आएं तो देखा को स्कूल में तीन फीट से ज्यादा बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। जिस कारण सभी बच्चों को वापस घर भेज दिया गया और स्कूल को बंद कर दिया गया। आज से परीक्षा भी होनी थी लेकिन अब परीक्षा लेना संभव नहीं दिख रहा है।