Hindi News / news / लॉकडाउन में शुरू हुआ हवाई सफर, पटना एयरपोर्ट से पहली उड़ान के लिए...

लॉकडाउन में शुरू हुआ हवाई सफर, पटना एयरपोर्ट से पहली उड़ान के लिए यात्री सुबह सवेरे पहुंचे

1st Bihar Published by: Aryan Anand Updated May 25, 2020, 6:01:02 AM

लॉकडाउन में शुरू हुआ हवाई सफर, पटना एयरपोर्ट से पहली उड़ान के लिए यात्री सुबह सवेरे पहुंचे

- फ़ोटो

PATNA : लॉकडाउन 4 के बीच हवाई सफर की शुरुआत हो गई है। पटना एयरपोर्ट से 63 दिनों बाद आज चार शहरों के लिए हवाई यात्रा की शुरुआत हो गई। सुबह से ही पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पटना एयरपोर्ट से दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और अमृतसर के लिए 11 जोड़ी उड़ानें शुरू की गई हैं।


पटना के लिए सबसे पहली फ्लाइट सुबह 7:15 पर मुंबई से आएगी जबकि सुबह 8 बजे पटना से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट जाएगी। यह दोनों उड़ाने इंडिगो एयरलाइंस की हैं। दिल्ली के लिए यात्रा करने वाले पैसेंजर सुबह से ही एयरपोर्ट पहुंचने लगे हैं. 


पटना एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट के लिए पहुंचे यात्रियों की मेडिकल स्कैनिंग की जा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती के साथ पालन किया जा रहा है। सीआईएसएफ और एयरपोर्ट अथॉरिटी के लोग लगातार यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बोर्ड कराने में लगे हुए हैं। यात्रियों को पहले ही एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से कम सामान लेकर जाने को कहा गया था। 2 से ज्यादा लगेज की इजाजत किसी को नहीं दी गई है। एयरपोर्ट पहुंचने के लिए यात्रियों को फ्लाइट टिकट के लिए 4 घंटे पहले का समय दिया गया है। फर्स्ट बिहार की टीम ने पटना एयरपोर्ट पर पूरी स्थिति का जायजा लिया है।