1st Bihar Published by: Updated Sep 26, 2020, 7:27:01 AM
- फ़ोटो
PATNA : पटना एम्स की एक नर्सिंग अफसर को उसके बच्चे के साथ अगवा करने और फिर उसके साथ दुष्कर्म भी किया. इस घटना को उसके एक जान पहचान वाले ने अंजाम दिया है. घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक पटना एम्स की नर्सिंग अफसर को उसके एक पूर्व परिचित ने 24 सितंबर के दिन पटना से अगवा कर लिया. वह नर्सिंग ऑफिसर के साथ-साथ उसके बच्चे को भी रांची ले गया और उसके साथ वहां दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
इस मामले में पीड़िता ने रांची पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि 24 सितंबर को फुलवारी शरीफ के अनुसार से उसे रांची ले जाया गया था उसके साथ-साथ उसके बच्चे को भी संजीव कुमार रांची लेकर आया और रांची रेलवे स्टेशन के पास रखा उसके साथ लगातार मारपीट की गई और अप्राकृतिक यौनाचार भी किया गया. 25 सितंबर को वह किसी तरह होटल से निकल गई और चुटिया थाने जा पहुंची चुटिया थाने की पुलिस को पीड़िता ने सारी जानकारी दी
एम्स की नर्सिंग ऑफिसर के साथ आरोपी का रिश्ते 8 सालों से संबंध रहा है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी संजीव में है उसके साथ कई बार दुष्कर्म को अंजाम दिया. पीड़िता की शादी वाराणसी के एक शख्स से हुई थी लेकिन साल 2016 में उसका तलाक हो गया था पुलिस अब पीड़िता के बयान पर सारे पहलुओं की जांच कर रही है.