ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,

पटना आने के बाद पहली बार घर से निकले लालू, हाई कोर्ट मजार पहुंचकर मांगी ये दुआ

PATNA: दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद आज पहली बार आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद घर से बाहर निकले। लालू ने हाई कोर्ट के पास स्थित मजार पर पहुंचकर चादरपोशी की और प्रदेश में अमन, चैन और

पटना आने के बाद पहली बार घर से निकले लालू, हाई कोर्ट मजार पहुंचकर मांगी ये दुआ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद आज पहली बार आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद घर से बाहर निकले। लालू ने हाई कोर्ट के पास स्थित मजार पर पहुंचकर चादरपोशी की और प्रदेश में अमन, चैन और शांति की दुआ मांगी। उनके साथ पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। बता दें कि हाल ही में लालू प्रसाद सिंगापुर से रूटीन चेकअप कराने के बाद दिल्ली लौटे थे, जहां से वे पिछले दिनों ही पटना पहुंचे हैं।


दरअसल, सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के बाद लालू दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे थे। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों ने लालू को सलाह दी थी कि वे भीड़ से दूरी बनाकर रखे और लोगों से कम से कम मुलाकात करें। डॉक्टरों की सलाह को मानते हुए लालू कई महीने तक दिल्ली में ही रहे। पिछले दिनों एक बार फिर लालू प्रसाद रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर गए थे और बाद में डॉक्टरों से इजाजत लेकर वापस दिल्ली लौट गए थे।


बीते 28 अप्रैल को करीब चार महीने बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की वापसी दिल्ली से पटना हुई। लालू प्रसाद अपने बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली से पटना पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट पर लालू के चाहने वालों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था। लालू के पटना पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे मुलाकात की थी। पटना आने के बाद पहली बार शुक्रवार को लालू राबड़ी आवास से बाहर निकले और हाई कोर्ट मजार पहुंच कर प्रदेश में अमन चैन और शांति की दुआ मांगी।