ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपये

क्या पटना पहुंचकर चुप्पी तोड़ेंगे गिरिराज? बिहार में नो NRC वाले प्रस्ताव पर अबतक कुछ भी नहीं बोले

PATNA : केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह आज शाम दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। बिहार विधानसभा से एनपीआर और एनआरसी को लेकर प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद से गिरिराज सिंह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह आज शाम दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। बिहार विधानसभा से एनपीआर और एनआरसी को लेकर प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद से गिरिराज सिंह ने चुप्पी साध रखी है। विधानसभा से जिस दिन प्रस्ताव पास किया गया उसी दिन गिरिराज सिंह को पटना आना था लेकिन अचानक से उनका दौरा रद्द हो गया। ऐसे में सब को इस बात का इंतजार है कि क्या पटना पहुंचने पर गिरिराज आज अपनी चुप्पी तोड़ेंगे।

दिल्ली हिंसा पर कुछ नहीं बोले गिरिराज

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह देशभर में एनआरसी लागू किए जाने के बीजेपी के संकल्प को बार-बार दोहराते रहे हैं। एनआरसी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो कुछ भी कहा है गिरिराज उसके समर्थन में मजबूती से खड़े दिखे हैं लेकिन बिहार में जिस तरह उनकी पार्टी ने एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ प्रस्ताव का समर्थन किया उसके बाद उन्होंने चुप्पी साध रखी है। दिल्ली हिंसा को लेकर भी गिरिराज ने अबतक अपनी जुबान नहीं खोली है। कई ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब पटना पहुंचने पर गिरिराज सिंह दे सकते हैं। 

बेगूसराय भी जाएंगे गिरिराज

गिरिराज सिंह शनिवार को पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। वह पटना के ज्ञान भवन में आयोजित नए भारत का नया बिहार कार्यक्रम में शामिल होंगे और उसके बाद अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के लिए रवाना हो जाएंगे।



टैग्स