Hindi News / news / पटना में शराब माफियाओं की गुंडागर्दी, घर में घुसकर की महिलाओं के साथ...

पटना में शराब माफियाओं की गुंडागर्दी, घर में घुसकर की महिलाओं के साथ मारपीट और छेड़खानी

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 14, 2019, 5:22:55 PM

पटना में शराब माफियाओं की गुंडागर्दी, घर में घुसकर की महिलाओं के साथ मारपीट और छेड़खानी

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में शराबबंदी के सारे दावे फेल हो रहे हैं. शराब माफिया धड़ल्ले से शराब बेच रहे हैं. ताजा मामला राजधानी पटना का है. जहां शराब माफियाओं की सरेआम गुंडागर्दी देखी गई. शराब माफियाओं ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी की. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. वारदात पटना के राजीवनगर थाना इलाके की है. जहां रोड नंबर 21 में एक घर के अंदर घुसकर शराब माफियाओं ने जमकर मारपीट की. मिली जानकारी के मुताबिक सकलदीप चौधरी के घर में घुसकर अपराधियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की. बताया जा रहा है कि आठ से दस की संख्या में आये अपराधियों ने महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की. पीड़ित परिवार का कहना है कि बीते 27 अगस्त को शराब माफियाओं के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसके कारण ही उन्होंने घर में घुसकर गाली गलौच और मारपीट की. पीड़ित परिवार ने राजीवनगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट