Hindi News / news / राजधानी में महिला ने की खुदकुशी, पुलिस कर रही छानबीन

राजधानी में महिला ने की खुदकुशी, पुलिस कर रही छानबीन

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 12, 2019, 9:10:13 PM

राजधानी में महिला ने की खुदकुशी, पुलिस कर रही छानबीन

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां एक महिला जहर खाकर सुसाइड कर ली. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटना राजधानी के गर्दनीबाग थाना इलाके की है. जहां सरिता बाग में एक महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली. घटना की खबर मिलते ही घरवालों में मातम छा गया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की पहचान चिंता देवी के रूप में की गई है. जिसकी उम्र 43 साल बताई जा रही है. घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा है. मामले की छानबीन की जा रही है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट