Hindi News / news / पटना में महिला के साथ छेड़खानी, प्राइवेट हॉस्पिटल में कम्पाउंडर ने की गंदी...

पटना में महिला के साथ छेड़खानी, प्राइवेट हॉस्पिटल में कम्पाउंडर ने की गंदी हरकत

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 10, 2019, 1:31:51 PM

पटना में महिला के साथ छेड़खानी, प्राइवेट हॉस्पिटल में कम्पाउंडर ने की गंदी हरकत

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक महिला के साथ छेड़खानी की गई है. प्राइवेट हॉस्पिटल में एक कम्पाउंडर ने महिला के साथ गंदी हरकत की. पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना पटना जिले के बिक्रम थाना इलाके की है. जहां एक महिला के साथ हॉस्पिटल में छेड़खानी की गई. मिली जानकारी के मुताबिक बिक्रम बाजार के ब्लॉक रोड़ में एक प्राइवेट क्लिनिक के कम्पाउंडर ने मासूम की मां के साथ गंदी हरकत की. बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चे का इलाज कराने अस्पताल गई थी. इसी दौरान कम्पाउंडर ने उसके साथ छेड़खानी की. पीड़िता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है. बिक्रम थाना की सब इंस्पेक्टर अनुराधा कुमारी ने बताया कि छेड़खानी की घटना सामने आई है. महिला ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई है. पीड़िता की ओर से आवेदन दिया गया है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. पटना ग्रामीण से सुमित कुमार की रिपोर्ट