Bihar Election 2025: ‘सरकार बनी तो 20 महीने में चीनी मिल चालू करेंगे’, दरभंगा में तेजस्वी यादव की बड़ी घोषणा Bihar Election 2025: ‘सरकार बनी तो 20 महीने में चीनी मिल चालू करेंगे’, दरभंगा में तेजस्वी यादव की बड़ी घोषणा मंत्री अशोक चौधरी और JDU महासचिव रंजीत झा का जहानाबाद में जनसंपर्क, कहा- CM नीतीश के नेतृत्व में विकसित बिहार का सपना हो रहा साकार Bihar Election 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की दहाड़, नाम लिए बिना पाकिस्तान को कुत्ते की पूंछ बताया Bihar Election 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की दहाड़, नाम लिए बिना पाकिस्तान को कुत्ते की पूंछ बताया देश मे अमन शांति बनाए रखने के लिए महागठबंधन की सरकार जरूरी: मुकेश सहनी देश मे अमन शांति बनाए रखने के लिए महागठबंधन की सरकार जरूरी: मुकेश सहनी Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव प्रचार करेगी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव प्रचार करेगी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की Railway Updates Bihar : बिहार के रेलवे स्टेशनों पर बड़े फैसले, बनाए जाएंगे सात परमानेंट होल्डिंग एरिया
1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Sat, 06 May 2023 10:09:22 PM IST
- फ़ोटो
SAHARSA: सहरसा में पति-पत्नी का पवित्र रिश्ता शर्मसार हो गया है। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह मोबाइल पर किसी से बात करती थी। जो उसके पति को पसंद नहीं था। मोबाइल पर बात करने से गुस्साएं पति और उसके परिवारवालों ने पहले पिटाई की फिर महिला का सिर मुंडवा दिया।
महिला को मोबाईल पर बात करना काफी महंगा पड़ गया। मोबाईल पर बात करने से गुस्साए उसके पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो महिला का सिर मुंडवा दिया। पिटाई से घायल महिला को मायके वालों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना बिहरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव की है।
मिली सूचना के अनुसार बिशनपुर गांव में अपने ससुराल में रह रही जमीला खातून के मोबाईल फोन पर एक रॉग नम्बर से कॉल आया था जिससे वो बात कर रही थी। इस बीच महिला का पति मो. अनवर को यह शक हुआ कि वो किसी पराए मर्द से बात करती है। जिसके बाद मो. अनवर और उसके भाई समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर महिला को बेरहमी से पीटा।
इतना ही नहीं महिला को पीटने के बाद उसके सिर के बाल को भी पूरी तरह मुंडवा दिया। घटना के बाद से आरोपी पति फरार हो गया है। इस बाबत बिहरा थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित महिला के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पति और उसके ससुरालवाले फरार हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।