ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

हसबैंड-वाइफ का हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर पत्नी ने पति पर कर दी चप्पलों की बरसात, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

NALANDA: नालंदा में पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। थाने के गेट पर पत्नी ने पति की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस नजारे को देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बीच सड़क

हसबैंड-वाइफ का हाई वोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर पत्नी ने पति पर कर दी चप्पलों की बरसात, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। थाने के गेट पर पत्नी ने पति की चप्पलों से पिटाई कर दी। इस नजारे को देख लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बीच सड़क पर पत्नी पति के ऊपर चप्पल बरसाती रही। दोनों को काउंसलिंग के लिए बिहार थाना बुलाया गया था लेकिन पति-पत्नी आपस में भिड़ गए और घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।


दरअसल, विन्द थाना क्षेत्र के जखौरा गांव निवासी पिंकी देवी के पति संजय चौधरी ने 10 दिन पहले किसी दूसरी महिला से शादी रचा ली थी। दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों पति-पत्नी ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था। इसी बीच संजय चौधरी ने दूसरी महिला से शादी रचा ली। रविवार को काउंसेलिंग के लिए दोनों को महिला थाने में बुलाया गया था।


थाने पहुंचने से पहले दोनों का आमना-सामना थाने के गेट पर हो गया। पति की दूसरी शादी से नाराज पत्नी ने बीच सड़क पर पति पर चप्पलों की बरसात कर दी। इस दौरान काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी 6 महीने पहले गांव के ही रहने वाले दीना मांझी के साथ फरार हो गई थी और उससे शादी रचा ली है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता