ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

पति ने पहले प्रेगनेंट पत्नी और 2 बच्चों की ली जान, फिर खुद लगाई फांसी

DESK : एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई है. मामला राजस्थान के करौली जिले के नादौती थाना इलाके के कुंजेला गांव की है. मामले का पता तब चला जब पड़ोसियों को

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK :  एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई है. मामला राजस्थान के करौली जिले के नादौती थाना इलाके के कुंजेला गांव की है. मामले का पता तब चला जब पड़ोसियों को दुर्गंध आने लगी.

इसके बाद पड़ोसियों ने सोमवार की रात पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची ने देखा कि दरवाजा बंद नहीं है.  चारों का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

पुलिस घर के अंदर गई तो देखा कि वहां एक कमरे में महेंद्र का शव फंदे से लटका हुआ था. जबकि कमरे में ही फर्श पर उसकी पत्नी सपना, पांच वर्षीय बेटी और दो साल के बेटे कन्हैया का शव पड़ा हुआ था. बताया जा रहा है कि मृतक महेंद्र कोली काफी गरीब था और गांव में मजदूरी का काम करता था. उसकी पत्नी आठ माह की प्रेगनेंट थी. महेंद्र की मां भी साथ रहती थी पर कुछ दिनों से वे जयपुर में थीं. 

 एफएसएल टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची औऱ मौके से सारे सबूतों को जुटाया. पुलिस ने बताया कि  मंगलवार सुबह शवों का पोस्टमॉर्टम होगा. पुलिस ने आशंका जताई कि महेंद्र ने ही अपनी पत्नी और बच्चों को मारा है. उसके बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा.