ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

अजब प्रेम की गजब कहानी: पति को सोता छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई नई नवेली दुल्हन, एक हफ्ते पहले हुई थी शादी

HAJIPUR: वैशाली के सोनपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जहां शादी एक हफ्ते बाद ही नई नवेली दुल्हन पति को सोता छोड़ आधी रात को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सुबह जब परिवा

अजब प्रेम की गजब कहानी: पति को सोता छोड़ बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई नई नवेली दुल्हन, एक हफ्ते पहले हुई थी शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली के सोनपुर में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जहां शादी एक हफ्ते बाद ही नई नवेली दुल्हन पति को सोता छोड़ आधी रात को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। सुबह जब परिवार के लोगों को इस बात की जानकारी मिली खुशियों वाले घर में उदासी छा गई। संभावित जगहों पर दुल्हन को तलाश किया जा रहा है लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। घटना सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र के एक गांव की है।


दरअसल, सोनपुर के रहने वाले एक युवक की शादी एक हफ्ते पहले ही धूमधाम से हुई थी। शादी सोनपुर के ही एक मंदिर में हुई थी। इस शादी समारोह में लड़के और लड़की दोनों ही पक्षों के लोग खुशी- खुशी शामिल हुए थे। सबकी राजामंदी से दोनों की शादी संपन्न की गई। शादी के बाद दूल्हा नई नवेली दुल्हन को लेकर अपने घर आ गया। घर में नई नवेली दुल्हन के आने के बाद घर में खुशी का माहौल था। इसी बीच दुल्हन अपने पति को सोता हुआ छोड़ कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। सुबह जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई, परिवार में हड़कंप मच गया।


बताया जा रहा है कि शादी के पहले से ही लड़की का किसी और लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो घर वालों ने जबरन मंदिर में लड़की की शादी करा दी। लड़की को यह शादी मंजूर नहीं थी लिहाजा उसने प्रेमी के साथ मिलकर आगे का प्लान तय कर लिया। प्लान के मुताबिक दुल्हन पति को सोता छोड़ आधी रात को घर से फरार हो गई। लड़के के घर वालों ने इस मामले की जानकारी स्थानीय थाने को दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।