ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

ऑफिस में काम करने वाली महिला से हो गया पति को प्यार, प्रेमिका से डेढ़ करोड़ लेकर तलाक देने को तैयार हुई पत्नी

DESK: एक लव ट्राएंगल का हैरान करने वाला मामला एमपी की राजधानी भोपाल से सामने आया है, जहां एक पत्नी ने डेढ़ करोड़ रुपये लेकर अपने पति को अपने प्रेमिका को सौंप दिया. <p

ऑफिस में काम करने वाली महिला से हो गया पति को प्यार, प्रेमिका से डेढ़ करोड़ लेकर तलाक देने को तैयार हुई पत्नी
Anamika
2 मिनट

DESK: एक लव ट्राएंगल का हैरान करने वाला मामला एमपी की राजधानी भोपाल से सामने आया है, जहां एक पत्नी ने डेढ़ करोड़ रुपये लेकर अपने पति को अपने प्रेमिका को सौंप दिया. 

भोपाल के फैमिली कोर्ट में कुछ रोज पहले एक शिकायत आई थी, जिसमें एक नाबालिग बच्ची ने आोरप लगया कि उसके पिता का ऑफिस के किसी महिला के साथ अफेयर है और उसे लेकर हर दिन घर में झगड़े होते हैं. इससे पूरे घर का माहौल खराब रहता है और इससे उसकी पढ़ाई भी नहीं हो पाती है. लगातार झगड़े की वजह से ही नाबालिग ने फैमिली कोर्ट में इस मामले की शिकायत की थी. 

बच्ची की शिकायत के बाद पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया तो पता चला कि पति का जिस महिला के साथ अफेयर चल रहा है वो उम्र में उससे 12 साल बड़ी है और उसके ऑफिस में ही काम करती है. पति और उसकी प्रेमिका साथ में रहना चाहते हैं लेकिन पत्नी को यह मंजूर नहीं. 

कई बार काउंसलिंग के बाद पत्नी ने एक शर्त पर अपने पति को छोड़ने को तैयार हो गई. प्रेमिका ने एक फ्लैट और 27 लाख रुपये प्रेमी की पत्नी को दिए जिसके बाद पत्नी तलाक देने को राजी हो गई. पत्नी का कहना था कि शादी के इतने सालों के बाद जब पति और उसके बीच में मधुर संबंध नहीं रहे तो उसके साथ रहना उसे पसंद नहीं था. इसलिए उसने फैसला किया कि आगे के जीवन को अपनी बेटियों के भविष्य को सुधारने में बिताएगी इसलिए वह इस कठिन फैसले के लिए तैयार हो पाई. इसके एवज में पति के प्रेमिका ने डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति उसके नाम कर दी.