1st Bihar Published by: Updated Apr 03, 2021, 3:52:23 PM
- फ़ोटो
GAYA: शादी सात जन्मों का बंधन होती है और साथ में जीने मरने की कसमें खाई जाती हैं. जीते तो सभी साथ में हैं लेकिन अगर कोई दूसरे साथी के गम में जान दे दे तो ये काफी हृदय विदारक हो जाता है.
एक ऐसा ही मामला गया के गुरारू प्रखंड के बरोरह पंचायत के बरोरह गांव से सामने आई है, जहां जहां पति-पत्नी एक साथ दुनिया को अलविदा कह गए. एक ही घर में दो लोगों की एक साथ हुई मौत से पूरा गांव गमगीन है.
परिजनों ने बताया75 साल के तुलसी प्रसाद महतो की शुक्रवार की शाम मौत हो गई. इसके बाद घर में मातम पसर गया. तुलसी प्रसाद महतों की मौत के बाद उनकी 70 साल की राजशीला देवी को पति की मौत का ऐसा सदमा लगा कि दो घंटे बाद उनकी भी जान चली गई. एक घर में दो लोगों की एक साथ मौत से कोहराम मच गया. जिसने भी इस घटना के बारे में सुना वो हतप्रभ रह गया.
परिजनों ने बताया कि तुलसी प्रसाद महतो की पत्नी पूरी तरह से स्वस्थ्य थीं. पर जैसे ही पति की मौत की खबर सुनी उन्हें हर्ट अटैक आया और दो घंटे के अंदर उनकी भी मौत हो गई. गांव में दोनों की अर्थी एक साथ निकली और दोनों बुजुर्ग दंपति का अंतिम संस्कार एक साथ एक ही चिता पर किया गया.