ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

पटना के कच्ची दरगाह घाट पर पीपापुल से टकराई नाव, मची अफरा-तफरी

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सिटी इलाके के कच्ची दरगाह घाट के पास नाव पीपापुल से टकरा गयी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। नाव पर सवार लोग पूरी त

पटना के कच्ची दरगाह घाट पर पीपापुल से टकराई नाव, मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सिटी इलाके के कच्ची दरगाह घाट के पास नाव पीपापुल से टकरा गयी। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। नाव पर सवार लोग पूरी तरह से डर गये थे कि कही नाव पानी में ना समा जाए। नाव पर सवार लोग चिखने और चिल्लाने लगे थे। वो तो सभी की किस्मत अच्छी थी की बड़ा हादसा टल गया। 


इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली। नाव पर कई शिक्षक और शिक्षिकाएं भी सवार थे जो राघोपुर के दियारा में बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल जा रहे थे। लेकिन गंगा नदी के तेज बहाव के कारण नाव पीपा पुल से टकरा गयी। जिसके बाद नाव में पानी भरने लगा। हालांकि कि किस्मत अच्छी थी कि नाव दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गयी। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पीपा पुल में सटाकर नाव पर सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। 


नाव से निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। नाव पर सवार लोगों का कहना था आज दूसरा जन्म हो गया। बता दें कि यह तेजस्वी यादव का इलाका है। जहां लोगों के आवागमन का सहारा नाव है। यह इस क्षेत्र का लाइफ लाइन है। इसी पर सवार होकर शिक्षक बच्चों को पढ़ाने और लोग कामकाज करने राघोपुर जाते हैं। वही राघोपुर से भी भारी संख्या में लोग ड्यूटी करने पटना आते हैं। भारी बारिश के कारण इन दिनों गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का बहाव भी तेज हो गया है जिसके कारण नाव के डूबने की आशंका बनी रहती है। 

टैग्स