Hindi News / news / पार्षद पिंकी कुमारी ने निगम की सशक्त स्थायी समिति से दिया इस्तीफा, मेयर...

पार्षद पिंकी कुमारी ने निगम की सशक्त स्थायी समिति से दिया इस्तीफा, मेयर पुत्र पर लगाया निगम को चलाने का आरोप

1st Bihar Published by: 8 Updated Jul 29, 2019, 4:58:51 PM

पार्षद पिंकी कुमारी ने निगम की सशक्त स्थायी समिति से दिया इस्तीफा, मेयर पुत्र पर लगाया निगम को चलाने का आरोप

- फ़ोटो

PATNA : अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर अपनी कुर्सी बचा चुकी पटना की मेयर सीता साहू पर एक बार फिर से गंभीर आरोप लगे हैं। वार्ड संख्या 21 की पार्षद पिंकी कुमारी ने निगम की सशक्त स्थाई समिति से इस्तीफा देते हुए मेयर सीता साहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वार्ड पार्षद पिंकी कुमारी ने आरोप लगाया है कि मैं हर्षिता साहू के बेटे से शिशिर पटना नगर निगम को चला रहे हैं। वार्ड पार्षद पिंकी कुमारी में आरोप लगाया है कि निगम कार्यालय से लेकर बाहर तक मेयर पुत्र निगम के काम काज को देख रहे हैं। आपको बता दें कि इसके पहले भी मेहर सीता साहू के पुत्र से शिशिर पर गंभीर आरोप लग चुके हैं। मेयर पुत्र का एक ऑडियो भी वायरल हो चुका है जिसमें वह निगमकर्मी को खुलेआम धमकी देते सुने गए थे। अब वार्ड पार्षद पिंकी कुमारी के इस्तीफे के बाद में मेयर सीता साहू की फजीहत फिर से होनी तय है। पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट