बिहार बदलाव यात्रा के तहत गोपालगंज के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर, पहले दिन चार जनसभाओं को किया संबोधित छपरा और सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से हर संभव मदद का किया वादा BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान
1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Wed, 31 May 2023 07:56:02 PM IST
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेगूसराय में एक महिला के साथ पार्षद पति ने दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट की। पार्षद पति ने महिला की पिटाई के बाद उसके बाल तक काट डाला।
मामला बखरी थाना क्षेत्र का है जहां राजस्थान की रहने वाली एक महिला ने नगर परिषद बखरी वार्ड नंबर 2 के पार्षद पति शम्स तबरेज पर दुष्कर्म का प्रयास करने, पिटाई करने और बाल काटने का आरोप लगाते हुए बखरी थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत दर्ज होने के बाद बखरी थाना पुलिस ने आरोपी पार्षद पति शम्स तबरेज को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने बताया कि 30 मई की सुबह पार्षद पति अपने कुछ गुर्गों को लेकर उनके घर पहुंचा और उसे पकड़ कर ले गया उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं वह अपने साथियों के साथ मिलकर उसके बाल को काट दिया।
बताया जाता है कि राजस्थान की रहने वाली पीड़िता अपने बहन के यहां बेगूसराय के बखरी इलाके में आई हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके बहन के गांव की पार्षद पति ने उसके साथ ना सिर्फ मारपीट की बल्कि रेप का प्रयास भी किया और विरोध करने पर बाल काट दिया गया फिलहाल पुलिस आरोपी पार्षद पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
बखरी थाना अध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया है कि बखरी थाना अंतर्गत रामपुर पठान टोली की रहने वाली हैं। राजस्थान में महिला की शादी हुई है और वह अपने पिता के पास आई हुई थी। थाना में आवेदन मिलने के बाद कल प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसका कांड संख्या 138/23 है। मुख्य आरोपी शिक्षक तबरेज शम्स को गिरफ्तार कर लिया गया है जो वार्ड पार्षद पति है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस तरह के मामले में कोई कंप्रोमाइज नहीं की जाएगी।
वही एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि वार्ड पार्षद के पति की गिरफ्तारी हो चुकी है। वार्ड पार्षद ने बदमाशी किया है। एसपी ने बताया कि पीड़ित महिला राजस्थान की नहीं बखरी की रहने वाली है, उनके मांता-पिता बखरी के रहने वाले हैं। राजस्थान में महिला शादी करके रहती है वहां से वह बखरी आई हुई थी।
लेकिन किसी लड़के से यहां इंटेंगल हो गई, लड़के की पत्नी ने शिकायत कर दी की ये महिला आकर यहां माहौल बिगाड़ रही है। फिर पंचायती हुई है। तबरेज की फैमिली ने महिला के साथ गुंडागर्दी करना शुरू कर दिया। पंचायत है तो पंचायती की तरह करना चाहिए। यह नहीं कि महिला का बाल मुंडन करने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया। शम्स तबरेज को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उनके दो बेटों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।