Hindi News / news / अनुच्छेद 370 को लेकर बड़े फैसले का गवाह बना संसद भवन, रंग बिरंगी...

अनुच्छेद 370 को लेकर बड़े फैसले का गवाह बना संसद भवन, रंग बिरंगी रोशनी से जगमगायी पूरी बिल्डिंग

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 06, 2019, 1:49:04 PM

अनुच्छेद 370 को लेकर बड़े फैसले का गवाह बना संसद भवन, रंग बिरंगी रोशनी से जगमगायी पूरी बिल्डिंग

- फ़ोटो

DESK:  जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली अनुच्छेद 370 के हटते ही संसद भवन देश के इस बड़े फैसले का गवाह बन गया. इस खुशी में पूरे संसद भवन को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है और रात के समय बिल्डिंग में जलती रोशनी लोगों का मन मोह लेती है. ये खुशी है उस बिल को हटाने की जिसने करीब सत्तर सालों तक एक राज्य को पूरे भारत से अलग करके रखा. यह स्वागत है उस प्रदेश की जनता का जो पिछले सत्तर साल तक चाहकर भी पूरे भारत के लोगों से संपर्क नहीं कर सका..यह उत्साह है पूरे भारत की जनता के लिए जो अब बिना किसी भेदभाव के खुलेआम कश्मीर की खूबसूरत वादियों में घूम सकेगी. संसद भवन में जलती ये रंग बिरंगी रोशनी इसी ओर इशारा कर रही हैं और कह रही है कि आज पूरा भारत खुश है. पूरी संसद खुश है जिसने सात दशकों बाद एक वैसा फैसला दिया है जो कश्मीर के लोगों की जिंदगी में नई आशा और पहचान लेकर आयी है. बता दें कि संसद के उपरी सदन राज्यसभा में सोमवार को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का बिल पास कर दिया और अब मंगलवार को इस बिल पर लोकसभा में चर्चा होगी. हालांकि राज्यसभआ से पास होने के बाद इस बिल को लोकसभा में पास होने में कोई परेशानी नहीं होगी कारण कि लोकसभा में बीजेपी को बहुमत है.