1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 21, 2019, 7:07:47 PM
- फ़ोटो
PATNA : सूबे में अपराधियों के सामने बेदम बिहार पुलिस ने क्राइम कंट्रोल के लिए एक और नया फार्मूला निकाला है। बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि ऐसे लोगों का आर्म्स लाइसेंस पुलिस रद्द कराएगी जिनके परिवार में किसी शख्स क्रिमिनल बैकग्राउंड का हो। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा है कि बिहार में बड़ी तादाद में ऐसे परिवारों के पास आर्म्स लाइसेंस हैं जिनके सदस्यों का क्राइम रिकॉर्ड है। डीजीपी ने कहा है कि अगले 2 से 3 महीने में ऐसे परिवारों का आर्म्स लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावे बिहार पुलिस नागालैंड और जम्मू कश्मीर से जारी किए गए आर्म्स लाइसेंस पर हथियार रखने वालों के खिलाफ भी एक्शन लेगी। डीजीपी ने कहा है कि नागालैंड और जम्मू कश्मीर से जारी किए गए आर्म्स लाइसेंस पर जिन लोगों ने हथियार रखा है वो पूर्णतः अवैध हैं। पुलिस इसके खिलाफ अभियान चलाकर जल्द कार्रवाई करेगी।