ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

परिवार के साथ बैठकर रामायण देखते रहे अश्विनी चौबे, सोशल मीडिया पर हो रही खिंचाई

DELHI : देश कोरोना जैसी महामारी का सामना कर रहा है. सरकार के सामने स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल रखना सबसे बड़ी चुनौती है. लेकिन ऐसे वक्त में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विन

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DELHI : देश कोरोना जैसी महामारी का सामना कर रहा है. सरकार के सामने स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल रखना सबसे बड़ी चुनौती है. लेकिन ऐसे वक्त में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है. अश्विनी चौबे अपने परिवार के साथ घर में बैठे दूरदर्शन पर रामायण सीरियल को देख रहे हैं. यह तस्वीर सामने आने के बाद अश्विनी चौबे सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं.


फेसबुक से लेकर ट्विटर तक अश्विनी चौबे की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लोग उनकी निश्चिंता पर टिप्पणी कर रहे हैं. यूजर्स लगातार यह कह रहे हैं कि आखिर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री होने के बावजूद अश्विनी चौबे इतने रिलैक्स मूड में क्यों है ? क्या उन्हें कोरोनावायरस का डर नहीं सता रहा है. क्या अश्विनी चौबे को देशवासियों की फिक्र नहीं है. क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस के खिलाफ जंग का ऐलान किया है. उसके बीच अश्विनी चौबे इतने आरामदायक मुद्रा में क्यों है.



भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. इस इस मौत के साथ ही इंडिया में मौत का आंकड़ा अब 20 हो चुका है. अब तक इस देश में 900 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. 20वीं मौत केरल के कोच्चि मेडिकल कॉलेज में 69 साल के व्यक्ति की हुई है. यह केरल में इस संक्रमण से यह पहली मौत है. लेकिन दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री आराम फरमा रहे हैं.


देश में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. शनिवार दोपहर 3 बजे तक कुल 944 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. वहीं, 20 लोगों की मौत हुई है. हालांकि 84 लोग ठीक भी हुए हैं. संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा केरल में है. वहीं महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है. भारत में कोरोना वायरस अभी दूसरी स्टेज पर है. कर्नाटका में शनिवार तक सबसे ज्यादा 21 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. कर्नाटका इस लिस्ट में तीसरे नंबर पवार है.

टैग्स