ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

पप्पू यादव ने किया अब नया दावा, तेजस्वी और नीतीश दोनों को गोद में खेला रही बीजेपी

PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी और आरजेडी के रिश्तों को लेकर नया खुलासा किया है। पप्पू यादव ने दावा किया है कि बीजेपी नीतीश कुमार

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी और आरजेडी के रिश्तों को लेकर नया खुलासा किया है। पप्पू यादव ने दावा किया है कि बीजेपी नीतीश कुमार के साथ-साथ तेजस्वी यादव को भी अपनी गोद में खेला रही है। पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के उस हालिया बयान के बाद यह दावा किया है जिसमें तेजस्वी ने यह कहा था कि छठ पूजा के बाद बिहार में राष्ट्रपति शासन लगने वाला है। 


तेजस्वी यादव के इस बयान पर पप्पू यादव ने सवाल खड़ा करते हुए यह पूछा है कि कि नेता प्रतिपक्ष बिहार में राष्ट्रपति शासन लगने का दावा आखिर इतने आत्मविश्वास के साथ कैसे कर रहे हैं। पप्पू ने कहा है कि तेजस्वी यादव का यह दावा बताता है कि कहीं न कहीं व बीजेपी के साथ मिले हुए हैं। 


पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार की जनता भले ही डेंगू और जलजमाव जैसी समस्याओं का सामना कर रही हो लेकिन बिहार में सत्तापक्ष से लेकर विपक्ष तक में बैठे लोग राजनीति करने में व्यस्त हैं। उन्होंने सरकार के जोड़-तोड़ को बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।