ब्रेकिंग
सीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैसीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं बिहार में प्रशासनिक फेरबदल: राशन-पानी के फेरे में नप गये सचिव, सरकार ने भाग-दौड़ करने के लिए भेजाबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू है

पप्पू यादव ने कहा- मेरे शपथ लेने के बाद अपराधी और माफिया को छोड़ना होगा बिहार, बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

PATNA: भभुआ में पप्‍पू यादव ने मिलन समारोह में आयोजित विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश में बेरोजगारी, कानून, माफिया राज, गुंडा राज जैसी चीजों को लेकर सरकार को घेरा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: भभुआ में पप्‍पू यादव ने मिलन समारोह में आयोजित विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश में बेरोजगारी, कानून, माफिया राज, गुंडा राज जैसी चीजों को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि अगर प्रदेश की जनता हमें एक मौका देती है तो मेरे शपथ लेने के बाद तुरंत अपराधियों को बिहार छोड़ना होगा.

युवाओं को मिलेगा ठेका

पप्पू ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का हमारे पास बेहतर योजना है, जिसके त‍हत इंटर पास बेरोजगार युवाओं को सरकारी ठेके दिये जायेंगे. हम माफिया और लूटने वाले लोगों को कोई ठेका नहीं देंगे, उसकी जगह कई भागों में युवाओं को ही ठेका मिलेगा

डबल शिफ्ट में काम करेंगे अधिकारी

पप्‍पू यादव ने कहा कि कुछ लोगों ने राम राज्‍य के नाम पर राजनीति की, मैं उसे जमीन पर उतार कर रहूंगा. एसपी –डीएम डबल शिप्ट में काम करेंगे और अपराधियों को या तो सुधरना होगा, नहीं तो बिहार छोड़ना होगा. मैं खुद दिन रात जगकर लॉ एंड ऑर्डर की हालत पर नजर रखूंगा. उन्‍होंने कहा कि शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार करना भी मेरी प्राथमिकता है. इसलिए हर ब्‍लॉक और जिले में हाईटेक सरकारी अस्‍पताल बनवायेंगे. वह भभुआ नगर परिषद ग्राउंड में भभुआ के पूर्व विधायक सह समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष रामचंद्र यादव आज अपने हजारों साथियों के साथ जन अधिकार पार्टी (लो) में शामिल हो गए.