ब्रेकिंग
Bihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला

Bihar politics : पप्पू के बाद अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, ‘अमजद 1531’ नाम से आया फोन

BEGUSARAI : देश के अंदर इन दिनों एक नया ट्रेंड चल पड़ा है। अब माफिया गैंग ने आम नहीं बल्कि सांसदों को धमकी देना शुरू कर दिया है। पहले पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को कथित तौर से लॉर

Bihar politics : पप्पू के बाद अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, ‘अमजद 1531’ नाम से आया फोन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : देश के अंदर इन दिनों एक नया ट्रेंड चल पड़ा है। अब माफिया गैंग ने आम नहीं बल्कि सांसदों को धमकी देना शुरू कर दिया है। पहले पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को कथित तौर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिलने के बाद अब बिहार के एक और सांसद को धमकी दी गई है। इस बार निशाने पर बेगूसराय से सांंसद और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह हैं।


जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह को Whatsapp कॉल के जरिए धमकी दी गई है। गिरिराज सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक ‘अमजद 1531’ नाम से आए एक व्हाट्सऐप कॉल के जरिए उनको धमकी दी गई है। इस मामले में बाद हडकंप का माहौल बन गया है। 


वहीं, धमकी मिलने के बाद गिरिराज सिंह ने इस मामले में DGP को जानकारी दी है और बताया है कि उन्हें फोन कर धमकी दी गई है। हाल ही में गिरिराज सिंह ने अपनी हिंदू स्वाभिमान यात्रा खत्म की है। इस यात्रा के दौरान वो अपने बयानों से लगातार चर्चा में रहे। ऐसे में अब गिरिराज सिंह को धमकी दिए जाने के मामले ने सबको चौंका दिया है। केंद्रीय मंत्री को धमकी देने वाले के बारे में अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है।


आपको बता दें कि इससे पहले भी गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मोदी सरकार में मंत्री और बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह को पाकिस्तान से धमकी मिली है. यह धमकी गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि रहे अमरेंद्र कुमार अमर के मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल करके दिया गया है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता