Panorama sports season 7: कुश्ती ओपन टू ऑल बालिका वर्ग प्रतियोगिता की चैंपियन बनीं हरियाणा की मुस्कान

Panorama sports season 7: कुश्ती ओपन टू ऑल बालिका वर्ग प्रतियोगिता की चैंपियन बनीं हरियाणा की मुस्कान

PURNEA: कुश्ती ओपन टू ऑल बालिका वर्ग प्रतियोगिता की चैंपियन हरियाणा की मुस्कान बनीं हैं। वही कुश्ती अंडर -17 बालक वर्ग प्रतियोगिता में रुपेश कुमार कटिहार एवं बालिका वर्ग में मनीषा कुमारी भागलपुर विजेता बनीं। कबड्डी अंडर -17 बालिका वर्ग में बैधनाथ हाई स्कूल चंपानगर ने सेंट मोसेस स्कूल को 33-7 हराकर चैंपियन बना। कबड्डी ओपन टू आल बालिका वर्ग प्रतियोगिता में एन सी सी पूर्णिया ने टीम यूनिटी को 33-18 से हराकर चैंपियन बनी। पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा ने कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता का अपने हाथों उद्घाटन किया।


पूर्णिया के पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स पूर्णिया की धरती पर कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रीय गान गाकर विधिवत शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।


पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा ने खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें काफी खुशी हो रही है। मेरे पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ई होम्स पूर्णिया में कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हो रही है। प्रतियोगिता में बिहार के साथ-साथ भारत के कोने -कोने से खिलाड़ी आ रहे हैं। मुझे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है।


उन्होंने कहा कि पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 के 17 वें दिन के प्रातःकालीन सत्र में आज से भारतीय सनातन संस्कृति के सबसे पुराने एवं पारम्परिक खेल कबड्डी एवं कुश्ती की प्रतिस्पर्धा का आयोजन हैँ। कोशी और सीमांचल , ममिथिलांचल क्षेत्र के बच्चों में कुश्ती एवं कबड्डी के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखा। मैदान पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के समय सभी खिलाड़ियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत भी किया और खिलाड़ियों ने पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 में कबड्डी और कुश्ती क़ो शामिल करने के लिए आयोजन समिति का आभार भी प्रकट किया। आज के खेल आयोजन का पुनः राष्ट्रगान के साथ खूबसूरत आगाज हुआ।


पनोरमा स्पोर्ट्स खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के मार्ग क़ो प्रशस्त करने का मंच बनता जा रहा हैँ। आज से शुरू होने वाले तीसरे चरण में कबड्डी एवं कुश्ती में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के दल ने, सभी टीम कोच एवं टीम मैनेजरों ने पनोरमा स्पोर्ट्स के बेहतर प्रबंधन एवं दुरगामी सोच क़ो काफी सराहा एवं सम्मान दिया। पनोरमा ग्रुप का प्रयास है की हम इसी प्रकार आयोजन में भाग लेने वाले बच्चों क़ो बेहतर सुविधा दे सके।


पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने कहा कि चौथे चरण का साइकिलिंग प्रतियोगिता दुर्गा पूजा के बाद आयोजित होगा।  साइकिलिंग प्रतियोगिता की तैयारी की समीक्षा हेतु आवश्यक बैठक दिनांक:-09/10/2024 को सुबह 9 बजे से ई होम्स पनोरमा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रखी गई है।


मैच परिणाम:-

     ============

कुश्ती अंडर -17 बालक वर्ग प्रतियोगिता में:-

44-55 केजी भार वर्ग में:-

=================

रुपेश कुमार (कटिहार )ने देवराज कुमार (कटिहार )को हराकर चैंपियन बना।

55-66 केजी भार वर्ग में:-

=================

मनीष कुमार (कटिहार )ने आशीष रंजन (कटिहार) को हराकर चैंपियन बना।

अंडर -17 बालिका वर्ग में 

45-55 केजी भार वर्ग में:-

=================

मनीषा कुमारी (भागलपुर) ने आरती कुमारी (भागलपुर) को हराकर चैंपियन बनी।

ओपन टू आल बालक वर्ग प्रतियोगिता:-

57-61 केजी भार वर्ग में 

=============

ब्रजेश कुमार (कैमुर) ने सुमन कुमार ( पूर्णिया) को हराकर चैंपियन बना।

===============

62-70 केजी भार वर्ग में 

राज अभिषेक कुमार (कटिहार) ने अमन भारती ( पूर्णिया) को हराकर चैंपियन बना।

71-90 केजी भार वर्ग में 

================

राकेश कुमार ( हरियाणा) ने सुमित कुमार ( हरियाणा) को हराकर चैंपियन बना।

ओपन टू आल बालिका वर्ग प्रतियोगिता में:-

==============

मुस्कान कुमारी (हरियाणा) ने नुतन कुमारी (पटना) को हराकर चैंपियन बनी।

कबड्डी अंडर -17 बालिका वर्ग प्रतियोगिता में:-

=============

बैधनाथ हाई स्कूल चंपानगर ने सेंट मोसेस स्कूल को 33-07 से हराकर चैंपियन बनी।

=================

कबड्डी ओपन टू आल बालिका वर्ग प्रतियोगिता में 

एन सी सी पूर्णिया ने टीम यूनिटी को 33-18 से हराकर चैंपियन बनी।

बैडमिंटन अंडर -17 बालक वर्ग प्रतियोगिता में:-

===============

मो कैफ ने आर्यन कुमार को 19-21,21-14,18-21 से हराकर चैंपियन बना।

ओपन टू आल बालक वर्ग प्रतियोगिता में:-

=============

दानिश खान ने समीर राज को 21-10 , 21-13 से हराकर चैंपियन बना।

ओपन टू आल बालिका वर्ग प्रतियोगिता में:-

============


आंचल मिश्रा ने रौशनी कुमारी को 15-11,16-18,15-09 से हराकर चैंपियन बनी।  कुश्ती मैच रेफरी की महत्वपूर्ण भूमिका अमर कांत झा, राम पुजन साहनी ( गोपालगंज) ,अभय कुमार मिश्रा (कटिहार), शुभम् यादव (पूर्णिया) कबड्डी मैच रेफरी की महत्वपूर्ण भूमिका सुशील कुमार, खुशी कुमारी, भावना कुमारी, रौशनी कुमारी, हर्षित, हरीश कुमार। बैडमिंटन प्रतियोगिता में मैच रेफरी की महत्वपूर्ण भूमिका मो एजाज अहमद, रितु राज, अराधना सिंह, निभा कुमारी। कुश्ती एवं कबड्डी प्रतियोगिता के अवसर पर उपस्थित पनोरमा ग्रुप के चेयरमैन सह अध्यक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स श्री संजीव मिश्रा, आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा, मो मंजर मोहशिम, अमृत साजन, विकास कुमार, मिथिलेश कुमार, रितेश कुमार झा, पवन कुमार, चन्दन कुमार, रोहित उपस्थित थे।