ब्रेकिंग
Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान

Panorama sports season 7: पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 7 के पांचवे चरण की तैयारी जोरों पर, 24 अक्टूबर से जिला स्कूल पूणिया में होगा आयोजन

PURNEA: पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 के पांचवे चरण मे एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्कूल मैदान, पूर्णिया मे दिनांक 24 अक्टूबर से होने जा रहा है। पनोरमा ग्रुप के चैयरमेन सह अधयक्ष

Panorama sports season 7: पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 7 के पांचवे चरण की तैयारी जोरों पर, 24 अक्टूबर से जिला स्कूल पूणिया में होगा आयोजन
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PURNEA: पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 के पांचवे चरण मे एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्कूल मैदान, पूर्णिया मे दिनांक 24 अक्टूबर से होने जा रहा है। पनोरमा ग्रुप के चैयरमेन सह अधयक्ष पनोरमा स्पोर्ट्स संजीव मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।


बैठक में आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा, मिथिलेश राय, सुनील सुमन, पूणियॉ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एम एच रहमान साहब, प्रशिक्षक राजा, प्रशिक्षक विकास कुमार, मो मंजर मोहसिन, अमृत साजन के साथ समीक्षा की। उनहोंने आयोजन समिति सदस्यों से कहा कि खिलाडियों, खेल जुड़े पदाधिकारी क़ो  कोई परेशानी ना हो इस पर विशेष ध्यान दें। 


उक्त बैठक की जानकारी देते हुए आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने कहा कि पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 मे पहली बार एथलेटिक्स खेल क़ो प्रथम बार पनोरमा स्पोर्ट्स में जोड़ा गया है। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एम एच रहमान साहब के द्वारा एथलेटिक्स खेल क़ो पूणियॉ में काफी बढावा दिया गया है।


पनोरमा स्पोर्ट्स के एथलेटिक्स खेल मे कोसी-सीमांचल एवं मिथिलांचल क्षेत्र के नजदीकी जिलों के लगभग 2500 खिलाड़ियों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनका स्क्रूटनी आयु वर्ग, पूर्ण रूप से नहीं भरे गये फॉर्म, फॉर्म पर अधूरी जानकारी, इवेंट या अन्य जानकारी की कमी और इवेंट के आधार पर किया जा रहा है तब पश्चात सभी खिलाड़ियों क़ो उनका चेस्ट नंबर आवंटित किया ज़ायेगा जो 24 अक्टूबर क़ो जिला स्कुल मैदान पर एथलेटिक्स के कुम्भ मे भाग लेंगे। 


अंडर-17 एवं ओपन टू ऑल मे प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, की प्रतिस्पर्धा मे बालक और बालिका खिलाडी अपनी दावेदारी पेश करेंगे, जिला स्कूल मैदान पर होने वाले एथलेटिक्स आयोजन क़ो लेकर पनोरमा ग्रुप के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गयी हैं। सबसे पहले मैदान क़ो बैरक्रेटिंग करके घेरा ज़ायेगा।उसके बाद एथलेटिक्स ट्रेक बनाया ज़ायेगा। 


आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा खिलाड़ियों क़ो एथलेटिक्स खेल से जुडी सारी सुविधा का ख्याल भी आयोजन समिति द्वारा रखा ज़ायेगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष और पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा कहा कि जिला एथलेटिक्स संघ, पूर्णिया के सदस्यों द्वारा एथलेटिक्स खेल क़ो पनोरमा स्पोर्ट्स मे जोड़ने का पूर्व में भी अनुरोध किया गया था और इस साल पहली बार "खेलो की माता एथलेटिक्स" खेल क़ो जोड़ना खेलो क़ो बढ़ावा देने के लिए पनोरमा ग्रुप का एक सार्थक और दूरगामी सोच का प्रतिफल है जिससे सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है।


एथलेटिक्स मे काफी संख्या मे प्राप्त आवेदन से भी ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि पूर्णिया मे एथलेटिक्स खेल के लिए बच्चों मे काफी उत्सुकता बनी हुईं है। संजीव मिश्रा ने बताया कि एथलेटिक्स आयोजन क़ो सफल बनाने हेतु जिला एथलेटिक्स संघ, पूर्णिया से भी पर्याप्त सहयोग मिल रहा है। जिससे आयोजन क़ो और भी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाना तय है। आयोजन क़ो लेकर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव मो. रहमान, मो राजा, मो मुव्वसर, विकाश कुमार, हरीश कुमार, ख़ुशी कुमारी एवं अन्य सदस्यों के द्वारा पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 के एथलेटिक्स खेल क़ो पूरा करने हेतु लगातार सहयोग किया जा रहा है।


Panorama sports season 7: पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 7 के पांचवे चरण की तैयारी जोरों पर, 24 अक्टूबर से जिला स्कूल पूणिया में होगा आयोजन

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता

Panorama sports season 7: पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन 7 के… | FirstBihar