ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक सह वरिष्ठ समाजसेवी संजीव मिश्रा अटल मिथिला सम्मान के लिए चयनित

PURNEA: बिहार के जाने माने रियल एस्टेट कंपनी पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक सह समाजसेवी संजीव मिश्रा को अटल मिथिला सम्मान के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान समारोह 25 दिसंबर को दि

पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक सह वरिष्ठ समाजसेवी संजीव मिश्रा अटल मिथिला सम्मान के लिए चयनित
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: बिहार के जाने माने रियल एस्टेट कंपनी पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक सह समाजसेवी संजीव मिश्रा को अटल मिथिला सम्मान के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान समारोह 25 दिसंबर को दिल्ली के पांच सितारा होटल द ताज पैलेस में आयोजित होगा। रियल एस्टेट एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए संजीव मिश्रा को यह सम्मान दिया जा रहा है।


संजीव मिश्रा ने इस सम्मान को मिथिलांचल के लोगों को समर्पित किया है और कहा है कि मिथिलांचल के लोगों का हमेशा से उन्हें स्नेह मिलता रहा है। बताते चलें कि हर वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर इस सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है।जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए ये सम्मान दिया जाता है।


इस मंच से मशहूर गायिका अल्का याग्निक, पत्रकार अंजना ओम कश्यप, इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा, पलक मुच्छल, आदित्य नारायण सम्मानित हो चुके हैं। दूसरी तरफ इस सम्मान की घोषणा के बाद पनोरमा ग्रुप के नंदन झा, जैनेन्द्र नारायण झा, मनखुश मिश्रा, रितेश झा, अभिषेक मिश्रा समेत अन्य लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की है और कहा कि इस सम्मान का मिलना पनोरमा ग्रुप के लिए बहुत ही गौरव की बात है। 

टैग्स